शाहिद, आलिया जाएंगे ‘बिग बॉस’ के घर

मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘शानदार’ के प्रचार के लिए सलमान खान के रियलिटी टीवी कार्यक्रम ‘बिग बॉस नौ’ में शामिल होंगे। शाहिद पहले भी इस कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं।

शाहिद ने शनिवार को ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को ‘बिग बॉस’ के घर में जाने की जानकारी दी।

शाहिद ने लिखा, “आलिया के साथ बिग बॉस के घर में जाने के लिए तैयार हूं। भाई सलमान खान के साथ शानदार समय बिताने का इंतजार है। “

शाहिद और आलिया की मौजूदगी वाला एपिसोड शनिवार को कलर्स पर प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493