‘हेट स्टोरी 3’ में अंतरंग दृश्यों को लेकर सहज रहे शर्मन, जरीन

मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता शर्मन जोशी और जरीन खान को निर्देशक विशाल पांडे की आगामी फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ में मुख्य भूमिका में देखा जाएगा।

शर्मन ने कहा कि वह और जरीन फिल्म के लिए अंतरंग दृश्यों की शूटिंग के दौरान भी काफी सहज थे।

अभिनेता ने यहां शुक्रवार को फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान कहा, “मैं काफी सहज था और इसका श्रेय जरीन और सभी कर्मचारियों को भी जाता है। यह हमारे काम का हिस्सा है और हम पेशेवर हैं।”

उन्होंने कहा कि इन दृश्यों को उन्होंने फिल्म के बाकी दृश्यों की तरह ही किया है।

जरीन ने भी कहा, “हमने फिल्म के अंत में एक गाना शूट किया और तब तक हम एक-दूसरे को जान चुके थे, इसलिए काफी सहज थे। हम कलाकार हैं और यह हमारे काम का हिस्सा है।”

शर्मन और जरीन अभिनीत फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ चार दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें करण सिंह ग्रोवर और डेजी शाह भी अहम भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493