शाहिद कपूर का फेसबुक खाता हैक, फिर बहाल

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। ऑनलाइन हैकिंग के शिकार हुए शाहिद कपूर ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को खबर दी है कि उनका फेसबुक खाता हैक होने के बाद वापस बहाल हो गया है।

शाहिद ने ट्विटर पर लिखा, “फेसबुक खाता बहाल हो गया है। गणपति बप्पा मोरया। “

इससे पहले रविवार रात को अपने खाते के हैक होने की खबर देते हुए शाहिद ने ट्विटर पर लिखा था, “मेरा फेसबुक खाता हैक कर लिया गया है और जल्दी ही बहाल कर दिया जाएगा। अगर आप कुछ भी गलत देखते हैं तो कृपया जान लें कि यह मेरे द्वारा नहीं है।”

यह पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर किसी अभिनेता का खाता हैक किया गया हो। इसी महीने की शुरुआत में अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493