शाहिद की मीरा ने पहना अनीता का डिजाइनर लहंगा

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। चर्चित फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे का कहना है कि संगीत के लिए अभिनेता शाहिद कपूर की दुल्हन मीरा राजपूत का पीले और आड़ू रंग का परिधान उन्होंने तैयार किया। इसने मीरा के जिंदादिल और रंगीले व्यक्तित्व में चांद चाद लगा दिए।

अनीता ने एक बयान में कहा, “मीरा ने एक खूबसूरत पीला लहंगा चुना और इसे एक आडू के रंग की एक खूबसूरत सी अंगिया के साथ पहना। मीरा ने जो परिधान चुना, उसने उनके जिंदादिल और रंगीले व्यक्तित्व में चार-चांद लगा दिए।”

उन्होंने कहा, “मेरा हमेशा से दुल्हन के लिए ऐसी पोशाक बनाने में यकीन रहा है, जो हल्की और खूबियों वाली हो, ताकि वह अपनी शादी में खुद भी नाच-गा सके और उसका आनंद उठा सके। उन्होंने (मीरा) रात में अपनी मेहंदी पर खूब डांस किया।”

मीरा और शाहिद के संगीत कार्यक्रम में साथ-साथ ठुमकने का एक फोटो सोमवार रात एंटरनेट पर छाया रहा।

संगीत कार्यक्रम की एक तस्वीर शाहिद के दोस्त और सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ ने ट्विटर पर शेयर की। इसमें शाहिद सुर्ख लाल कुर्ते, बंदगला और काले पायजामा में, जबकि मीरा, अनीता डोंगरे के परिधान में नजर आईं। वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493