सीरियाई सैनिकों ने 50 विद्रोहियों को मार गिराया

दमिश्क, 7 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तरी सीरिया के लटाकिया शहर में सीरियाई सैनिकों ने 50 से अधिक विद्रोहियों को मार गिराया है। सीरिया के सरकारी टीवी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सीरियाई टीवी के मुताबिक, सेना ने लटाकिया में द्वेराशन, दारा और रबिया में विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले किए।

ब्रिटेन स्थित निगरानी समूह ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि आतंकवादियों ने उत्तरी लटाकिया में सरकारी सैनिकों के ठिकानों पर मोटार्र दागे, जिसका सैनिकों ने करारा जवाब दिया।

समचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इदलिब के उत्तरपश्चिम प्रांत में तटीय शहर के आसपास के क्षेत्रों पर विद्रोहियों के कब्जे के बाद से लटकिया में पिछले कुछ समय से संघर्ष की स्थिति बनी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493