शाहिद को और टेलीविजन शो करने में होगी खुशी

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि उन्हें डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा रिलोडिड’ करने में मजा आया और वह और भी टेलीविजन शो करना चाहेंगे।

शाहिद ने ‘झलक दिखला जा रिलोडिड’ से टेलीविजन जगत में पहला कदम रखा था।

शाहिद ने आईएएनएस को बताया, “मुझे ‘झलक..’ करने में बहुत मजा आया था और मैं कहना चाहूंगा कि इस शो से शुरुआत करके मैं काफी खुश हूं। मुझे टेलीविजन पर और भी शो करके खुशी होगी।”

शाहिद ने कहा कि वह पहले टेलीविजन शो करने को लेकर आश्वस्त नहीं थे, लेकिन ‘झलक..’ के अनुभव से काफी फायदा हुआ।

अभिनेता एक प्रशिक्षित डांसर हैं और उनका कहना है कि वह डांस पर आधारित फिल्म करना पसंद करेंगे।

शाहिद निर्देशक अभिषेक चौबे की आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493