भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

जम्मू, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र के रामबान जिले में भूस्खलन के बाद सोमवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1-ए पर यातायात बंद रहा।

एक वरिष्ठ यातायात विभाग के अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “रात के समय जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के रामसू सेक्टर में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हो गया।”

राजमार्ग की देखरेख करने वाले सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) राजमार्ग पर यातायात बहाल करने के लिए भूस्खलन के मलबों को हटाने का काम कर रहा है।

अधिकारी ने कहा, “राजमार्ग पर यात्रा करने वालों को यात्रा करने से पहले जम्मू और श्रीनगर में यातायात नियंत्रण कक्षों से संपर्क साधकर सड़क पर यातायात के बारे में जानकारी लेनी चाहिए।”

जोजिला दर्रे पर बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग दो दिन पहले ही बंद कर दिया गया। यह राजमार्ग कश्मीर घाटी को लद्दाख क्षेत्र से जोड़ता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493