शाहीनबाग के प्र्दशनकारियों से मिलने में कोई आपत्ति नहीं : गृह मंत्रालय

नई दिल्ली, 15 फरवरी –केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यालय ने शनिवार को कहा कि यदि तय प्रक्रिया के तहत कोई अपनी बात रखने के लिए अनुरोध करता है तो सरकार के प्रतिनिधि उससे मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) के मुद्दे पर करीब दो महीने से प्रदर्शन कर रहे शहीनबाग के प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के लिए तैयार हैं।

हालांकि, गृहमंत्री के कार्यालय ने इस बात को साफ किया कि गृहमंत्री से मुलाकात करने के लिए शाहीनबाग के प्रदर्शनकारियों की ओर से कोई अनुरोध नहीं किया गया है। प्रतिनिधिमंडल के ‘स्वभाव’ को देखकर निर्णय लिया जाएगा।

कार्यालय की ओर से कहा गया कि शाहीनबाग प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधमंडल में यदि गणमान्य लोग शामिल हुए और उनकी ओर से अनुरोध आया, तो गृहमंत्री को उनसे मिलने में कोई आपत्ति नहीं होगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493