शाह का नीतीश को राजग में शामिल होने का न्यौता

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उन्होंने जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में फिर से शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

नीतीश कुमार के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में शाह ने उन्हें राजग में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

शाह ने ट्वीट कर कहा, “मैं जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार से कल अपने आवास पर मिला। मैंने उन्हें राजग में फिर से शामिल होने का आमंत्रण दिया है।”

भाजपा और जद (यू) के बीच 17 वर्षो का गठबंधन 2013 में नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव-2014 के लिए प्रधानमंत्री प्रत्याशी बनाए जाने से ठीक पहले टूट गया था।

नीतीश ने हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के साथ महागठबंधन तोड़कर बिहार में भाजपा के साथ नई सरकार बनाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493