इसके अवाला वह रविवार को जौनपुर और गाजीपुर में भी सभाएं करेंगे। वहीं पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह पांच मार्च को जौनपुर में जनसंपर्क अभियान चलाएंगी।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया, “पार्टी अध्यक्ष अमित भाई शाह पांच मार्च को अंबेडकरनगर जिले में 12.45 बजे रामलीला मैदान, जहांगीरजंग, आलापुर सु. विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जौनपुर जिले में दो बजे कंचनपुर, सुजानगंज, मुगरा बादशाहपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।”
उन्होंने कहा कि शाह गाजीपुर जिले में 3.10 बजे जखनियां, तहसील मुख्यालय के पास जखनियां सु. विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे और रात्रि विश्राम गणपति अपार्टमंेट नगवा वाराणसी में करेंगे।
पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह पांच मार्च को जौनपुर जिले में 11 से पांच बजे तक रोड-शो, जनसंपर्क और स्थानीय संगठन की योजनानुसार कार्यक्रम में भाग लेगी।
dharmpath.com dharmpath