शाह को राज्यसभा में अग्रिम पंक्ति में जगह

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को राज्यसभा में अपनी शुरुआत की। शाह को प्रधानमंत्री व सदन के नेता के लिए आरक्षित सीटों के साथ अग्रिम पंक्ति में जगह मिली है।

शाह सदन की कार्यवाही शुरू होने से चंद मिनट पहले पहुंचे। भाजपा सदस्यों ने मेज थपथपाकर व तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

शाह अपने गृह राज्य गुजरात से अगस्त में राज्यसभा के लिए चुनकर आए हैं। शाह को दूसरे ब्लॉक की सीटों में सामने की सीट दी गई। इस जगह पर पहले एम.वेकैंया नायडू बैठते थे। शाह यहां मंत्री रामविलास पासवान, रविशंकर प्रसाद व थावरचंद गहलौत के साथ बैठेंगे।

सदस्यों को उनकी वरिष्ठता के अनुसार सीट दी जाती है।

इससे पहले शाह के संसद भवन पहुंचने पर कई केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा सांसदों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने शाह को पुष्पगुच्छ भी भेंट किए। इसके बाद शाह प्रधानमंत्री से मिलने प्रधानमंत्री कार्यालय गए।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि शाह की मौजूदगी सदन में ज्यादातर भाजपा सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चत करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493