हिमवृष्टि व तेज हवाओं की वजह से ओ’हरे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ानों के परिचालन में 15 से 45 मिनट का विलंब भी हुआ।
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने शिकागो में सर्द तूफान आने की चेतावनी जारी की थी, यह चेतावनी सोमवार अपराह्न् तीन बजे तक प्रभावी रही थी। वहीं, तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की थी, जो सोमवार अपराह्न् एक से सात बजे तक प्रभावी रही।
‘शिकागो ट्रिब्यून’ ने एक मौसम विज्ञानी के हवाले से कहा कि सर्द तूफान से सबसे ज्यादा इलिनॉय राज्य के उत्तर व उत्तर-पश्चिमी इलाके प्रभावित हो सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath