दिल्ली में धुंध, दिन में आंशिक बदली के आसार

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह धुंध रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया कि आज दिनभर आंशिक रूप से बदली छाए रहने की संभावना है।

दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 83 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

वहीं, सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493