शिकोहाबाद में दुष्कर्म का शिकार होने से बची युवती

फिरोजाबाद, 11 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। आए दिन दुष्कर्म, छेड़खानी के मामले प्रकाश में आ रहे हैं, फिर भी ऐसी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी कुछ दिनों पूर्व ही शिकोहाबाद में एक महिला से दुष्कर्म का मामला चर्चा में रहा था।

फिरोजाबाद, 11 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। आए दिन दुष्कर्म, छेड़खानी के मामले प्रकाश में आ रहे हैं, फिर भी ऐसी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी कुछ दिनों पूर्व ही शिकोहाबाद में एक महिला से दुष्कर्म का मामला चर्चा में रहा था।

थाना शिकोहाबाद के आवास विकास कालोनी में फिर से ऐसा ही मामला होने से बच गया। एक युवती से तीन युवकों ने अकेला देखकर दुष्कर्म का प्रयास किया, यहां तक कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। युवती उन्हीं कपड़ों में किसी तरह जान बचाकर भागी।

रास्ते में लोगों ने देखा तो उन्हांेने उसकी जान बचाई, वहीं तीनों युवक मौके से फरार हो गए। जिनमें एक की पहचान युवती ने कर ली, उसे थाने लाया गया, लेकिन वहां से वह चली गई, उसके बाद उसका पता नहीं चला, पुलिस ने इस मामले में दो युवकांे को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

बताते चलें कि जनपद मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र बड़ार निवासी 25 वर्षीय युवती अपने परिजनों के साथ जनपद फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में आवास विकास कालोनी में डेरा डालकर रह रही थी। वह इधर-उधर भीख मांगकर अपना गुजारा करती है।

बीती देर रात वह भीख मांगकर जब घर लौट रही थी इसी दौरान आवास विकास कालोनी जंगली मस्जिद के पास उसके साथ यह घटना घटी।

हालांकि पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार तीनों युवकांे में से एक को युवती जानती थी। दोनों युवकों से पूछताछ हो रही है। चर्चा रही कि अगर राहगीर मदद न करते तो फिर एक बार दुष्कर्म का मामला पुलिस के गले की फांस बन जाता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493