शिक्षा के बिना तरक्की संभव नहीं : अखिलेश (लीड-1)

उन्होंने यह बात यहां के पारा मोहान रोड में उप्र उर्दू अकादमी द्वारा संचालित रफीकुल मुल्क मुलायम सिंह यादव उर्दू आईएएस स्टडी सेंटर के उद्घाटन अवसर पर कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उर्दू भाषा के माध्यम से देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षा का सपना देखने वाले नौजवानों के लिए इस स्टडी सेंटर में हर संभव सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी का बजट दोगुना करने का भरोसा भी दिया।

अखिलेश ने स्टडी सेंटर की स्थापना के लिए उर्दू अकादमी की सराहना करते हुए कहा कि इससे नौजवानों को अपने भविष्य को संवारने का बेहतर विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षा के साथ-साथ कई अन्य परीक्षाएं काफी कठिन होती हैं, जिनकी तैयारी के लिए पर्याप्त समय एवं मार्गदर्शन की जरूरत होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पारा, मोहान रोड कभी लखनऊ नगर का बाहरी इलाका था, लेकिन आज इस क्षेत्र में तमाम विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे मोहान रोड क्षेत्र में ही लखनऊ नगर से जुड़ेगा, इससे निश्चित रूप से भविष्य में यह क्षेत्र और अधिक तेजी से विकसित होगा, यह लखनऊ का महत्वपूर्ण क्षेत्र होगा।

उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे व्यक्तिगत प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा रामपुर में स्थापित किए गए विश्वविद्यालय एवं स्कूल से छात्रों को कम फीस पर बेहतर शिक्षा की सुविधा मिल रही है, जिससे आगे आने वाली पीढ़ी लाभान्वित होगी।

इस मौके पर आजम खां ने कहा कि इस स्टडी सेंटर की स्थापना से पूरे देश में अच्छा संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों एवं प्रदेश के सभी क्षेत्रों का जिस प्रकार से विकास कर रही है, वह देश के अन्य प्रदेशों के लिए एक उदाहरण है।

कार्यक्रम में उपस्थित नदवा के पिं्रसिपल मौलाना सईदुर्रहमान आजमी ने राज्य सरकार द्वारा स्थापित किए जा रहे स्टडी सेंटर की सराहना करते हुए कहा कि इससे उर्दू भाषा को भी बढ़ावा मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493