शिक्षा क्षेत्र की बदहाली दूर करे केरल सरकार : कांग्रेस

तिरुवनंतपुरम, 12 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस ने केरल में पिनरायी विजयन की वामपंथी सरकार से राज्य में उच्च शिक्षा क्षेत्र की समस्याएं तत्काल हल करने की अपील की।

केरल कांग्रेस के अध्यक्ष वी.एम.सुधीरन ने रविवार को मीडिया से कहा कि यह उचित समय है कि विजयन सरकार उच्च शिक्षा क्षेत्र में दृढ़ता से हस्तक्षेप करे।

सुधीरन ने कहा, कोयट्टम के निकट टोम्स इंजीनियरिंग कालेज में अनियंत्रित हालात और एक युवा इंजीनियरिंग छात्र जिश्नु प्रणय की मौत के बाद नेहरू कॉलेज (त्रिशूर) में अशांति के अलावा, बहुत सारे मुद्दे हैं जो केरल लॉ अकादमी में उभरकर सामने आए हैं।

सुधीरन ने कहा कि राज्य में स्व-वित्तपोषित पेशेवर कॉलेजों के क्षेत्र में बहुत से अच्छे कॉलेज हैं, लेकिन एक के बाद एक बहुत से संस्थानों में समस्याएं उभरकर सामने आ रही हैं।

राज्य में 140 से ज्यादा संस्थान पेशेवर क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “यह उचित समय है कि विजयन सरकार नई पीढ़ी के भविष्य के दांव पर होने मामले में दखल दे। केरल लॉ अकादमी के छात्र प्रणय की मौत के अनसुलझे मामले को लेकर अगले चरण के विरोध प्रदर्शन की शुरुआत कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “हमने सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक की मांग की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493