जयपुर, 10 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा दो ऐसे कार्य हैं, जो व्यक्ति को ईश्वर का दर्जा दिलाते हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे संस्कारवान बनें, अच्छे पथ पर चलें और अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का नाम रोशन करें।
मेघवाल रविवार को कानोडिया अतिथिगृह में राधा देवी एवं पंडित चिरंजीलाल ढांचोलिया की पुण्य स्मृति में जरूरतमंदों को नि:शुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे।
मेघवाल ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पंहुचाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन कर 200 व्यक्तियों को नि:शुल्क चश्मे वितरित करने के लिए ढांचोलिया परिवार को धन्यवाद देते हुए उपस्थित जनसमुदाय का भी आह्वान किया कि वे जन सेवा के एसे उत्कृष्ठ कार्य करें, जिससे समाज का जो पिछड़ा वर्ग है, वह भी समाज में समानता प्राप्त कर समाज और देश हित में अपना योगदान दे सके।
dharmpath.com dharmpath