मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। मॉडल-अभिनेत्री शिखा जोशी एक खुशमिजाज लड़की थी, जो कभी अवसाद में नहीं दिखी। यह कहना है उन्हें लेकर ‘बी.ए. पास’ फिल्म का निर्देशन कर चुके अजय बहल का।
शिखा शनिवार शाम मुंबई नगरी में स्थित अपने घर में मृत पाई गईं।
अजय को उनकी मौत की खबर सुनकर हैरानी हुई। उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मैं कहना चाहता हूं कि वह काफी खुशमिजाज एवं चुलबुली लड़की थीं। वह कभी तनावग्रस्त नहीं दिखीं। उन्हें उतना काम नहीं मिल रहा था, जितने की वह हकदार थीं। वह अपने काम को लेकर बहुत आश्वस्त एवं बेहद फोटोजेनिक थीं।”
शिखा की उम्र 40 साल बताई गई है। बताया गया कि उनके गले में एक चाकू घुसा हुआ था।
अजय ने बताया कि शिखा की शादी टिक नहीं पाई थी।
उन्होंने कहा, “मुझे उनके साथ हुई एक बातचीत याद है, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी शादी असफल रही। हालांकि, वह हमेशा उत्साह से भरी रही और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ीं।”
dharmpath.com dharmpath