केजरीवाल व जंग के बीच टकराव चरम पर

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच जारी टकराव चरम पर पहुंच गया है। दोनों के बीच तल्खी ने उस समय और विकराल रूप ले लिया, जब सरकार ने अनिंदो मजूमदार की जगह नौकरशाह राजेंद्र कुमार को प्रधान सचिव (सेवा) नियुक्त कर दिया।

इससे पहले, मजूमदार को दिल्ली सचिवालय के कार्यालय में घुसने पर रोक लगा दी गई थी। उन्होंने शकुंतला गामलिन के कार्यवाहक मुख्य सचिव के पद पर नियुक्ति के लिए आदेश जारी किया था।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा, “राजेंद्र कुमार को दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव (सेवा) का कार्यभार सौंपा गया है।”

इस पर दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्हें उप राज्यपाल का पत्र मिला है।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, “माननीय एलजी का पत्र 2.35 बजे मिला।”

पत्र के मजमून का हालांकि खुलासा नहीं किया गया।

यह टकराव 15 मई को उस वक्त सामने आया, जब गामलिन की नियुक्ति कार्यवाहक मुख्य सचिव के पद पर की गई। मुख्यमंत्री ने उनपर बिजली वितरण कंपनियों के लिए लॉबिंग करने का आरोप लगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493