स्टेट काउंसिल इनफॉर्मेशन कार्यालय के प्रवक्ता हू काइहोंग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 25 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच मनाए जाने वाले उत्सवों के अलावा एक भव्य समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
संवाददाता सम्मेलन के दौरान शिनजियांग में जातीय समानता, एकता और विकास पर श्वेतपत्र भी जारी किया गया।
चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉनफ्रेंस की राष्ट्री समिति के चेयरमैन यू ने बुधवार को पश्चिमोत्तर इलाके में स्थिरता और समृद्धि को कायम रखने के लिए शिनजियांग को मदद देना जारी रखने का वादा किया।
शिनजियांग ऊइगुर स्वायत्त क्षेत्र की स्थापना एक अक्टबूर, 1955 को की गई थी।
dharmpath.com dharmpath