लखनऊ, 24 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई संवेदनशील जिलों में बकरीद के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सूबे के महानिदेशक जगमोहन यादव ने इस बाबत सभी संवेदनशील जिलों के पुलिस अधीक्षकों को खासतौर पर दिशा निर्देश दिए हैं।
जगमोहन यादव ने बकरीद के मद्देनजर प्रदेश के सभी जिलों में सुरक्षा कड़ी रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने संवेदनशील जिलों के पुलिस कप्तानों को कहा है कि प्रदेश का माहौल इस त्योहार के मौके पर किसी तरह से खराब न हो।
बकरीद के दौरान पश्चिमी उप्र के कई जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, बरेली और शाहजहांपुर सहित कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।
लखनऊ के जिलाधिकारी राजशेखर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने शहर का दौरा कर संवेदनशील जगहों का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। इन्होंने ईदगाह में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अता की जाएगी, जिसमें शिया-सुन्नी एक साथ नमा अता करेंगे।
dharmpath.com dharmpath