शिमला की अपेक्षा चंडीगढ़, अमृतसर में अधिक ठंड

शिमला, 25 नवंबर (आईएएनएस)। ‘पहाड़ों की रानी’ शिमला की अपेक्षा पंजाब के चंडीगढ़ और अमृतसर शहर शनिवार को अधिक ठंड रहे।

मौसम कार्यालय ने यहां कहा, “इसी तरह उत्तर भारत के मैदानों में कई स्थानों, जैसे लुधियाना, पटियाला और हिसार हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल शिमला और धर्मशाला से ज्यादा ठंडे रहे।”

शिवालिक की तलहटी में स्थित चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि समुद्र तल से करीब 7,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित शिमला का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शुक्रवार के तापमान से चार डिग्री ज्यादा है। वहीं धर्मशाला में सात डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री, लुधियाना में 9.2 डिग्री और हिसार में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो शिमला के तापमान की अपेक्षा दो डिग्री कम है।

शिमला में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

शिमला के मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि शिमला और धर्मशाला में मैदानी इलाकों की अपेक्षा रात में उच्च तापमान दर्ज हुआ।

उन्होंने कहा, “यह एक सामान्य घटना है और मुख्य रूप से पर्वत के शीर्ष पर विपरीत परत के तलछट के कारण होता है।”

शिमला की अपेक्षा अधिकांश मैदानी इलाकों में दिन का तापमान असामान्य तौर पर ज्यादा रहा।

मैदानी इलाकों से चलने वाली गर्म हवाओं ने पहाड़ों की ठंड हवाओं के असर को कम कर दिया है। शिमला मैदानी क्षेत्र के पास स्थित है, इसलिए ऐसा देखने को मिल रहा है।

हालांकि, मनोरम पर्यटनस्थल मनाली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड रही और न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति जिले का केलोंग शून्य से नीचे 5.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।

हिमाचल के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों कसौली, चैल, कुफरी, नरकंडा और पालमपुर में खुशनुमा मौसम रहने की संभावना है।

दिल्ली की पर्यटक उर्मि गोस्वामी ने कहा, “शिमला में खिली धूप से मौसम खुशनुमा हो गया है।”

उनके पति अभिषेक ने कहा कि शिमला की रातें भी बेहद खुशनुमा हैं।

सिंह ने कहा कि पूरे क्षेत्र में 30 नवंबर तक बारिश होने की संभावना नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493