शिमला, मनाली में बर्फबारी, अन्य इलाकों से संपर्क टूटा

शिमला, 7 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों शिमला, मनाली और डलहौजी का रातभर हुई भारी बर्फबारी के बाद शनिवार को अन्य इलाकों से संपर्क टूट गया है।

शिमला, 7 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों शिमला, मनाली और डलहौजी का रातभर हुई भारी बर्फबारी के बाद शनिवार को अन्य इलाकों से संपर्क टूट गया है।

शिमला और मनाली में पेड़ गिरने के कारण बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि बर्फबारी के कारण शिमला से करीब 15 किलोमीटर दूर शोगी में यातायात अवरुद्ध हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार शिमला के मॉल रोड, रिज, यूएस क्लब और जाखू पहाड़ियों समेत कई इलाकों में एक फीट से ज्यादा बर्फबारी हुई और सर्द मौसम के कारण नलों में पानी जम गया है।

पुलिस महानिदेशक सोमेश गोयल ने बताया कि कई दशकों के बाद शिमला में इतनी ज्यादा बर्फबारी हुई है।

गोयल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, “खराब बात यह है कि बिजली नहीं है। लेकिन कोई फिक्र नहीं! कैमरा लेकर बाहर घूमने जा रहा हूं।”

वहीं, धर्मशाला, पालमपुर, सोलन, नाहन, बिलासपुर, उना, हमीरपुर और मंडी समेत राज्य के कई निचले इलाकों में बारिश हुई।

एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि बर्फबारी के कारण शिमला और किन्नौर जिलों की अंदरूनी सड़कों का अन्य इलाकों से संपर्क टूट गया है।

यहां तक कि नारकंडा, जुब्बल, कोटखई, खरापठार और चोपाल समेत कई शहरों में यातायात अवरुद्ध हुआ।

अधिकारियों ने बर्फबारी की संभावना को देखते हुए पर्यटकों को दूर दराज के इलाकों में न जाने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार रविवार तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके कारण और बर्फबारी की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493