शिमला में धूप खिली, 1 जनवरी से बर्फबारी की संभावना

शिमला, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। सुरम्य पर्यटन स्थलों शिमला और मनाली में सोमवार को धूप खिली है, लेकिन हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर तापमान हिमांक बिंदु से नीचे है और एक जनवरी से बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य की राजधानी का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लाहौल-स्पीति जिले का केलांग राज्य में सर्वाधिक ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि कल्पा का शून्य से 1.4 डिग्री नीचे रहा, मनाली का शून्य से 0.6 डिग्री नीचे, डलहौजी का शून्य से 6.1 डिग्री और धर्मशाला का शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि 1 जनवरी से क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा जिसके प्रभाव से व्यापक बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493