शिमला में मौसम की सबसे भारी ओलावृष्टि

शिमला, 9 मार्च (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार को मौसम की सबसे भारी ओलावृष्टि हुई, जिसके चलते शहर सफेद चादर से ढक गया और यहां का तापमान कई डिग्री नीचे गिर गया।

यहां मौसम कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा, “शिमला और उसके आसपास के इलाकों में भारी ओलावृष्टि हुई।”

कुफरी और नारकंडा जैसे करीबी इलाकों और मनाली में भी मध्यम दर्जे की बर्फबारी हुई।

अधिकारी ने कहा, “लाहौल एवं स्पीति, चंबा, मंडी, कुल्लू, किन्नौर, सिरमौर और शिमला जिलों में मंगलवार से मध्यम दर्जे की बर्फबारी हो रही है।”

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि राज्य में शुक्रवार तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493