शिमला में सड़क दुर्घटना में 2 छात्रों समेत 3 की मौत (लीड-1)

शिमला, 1 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को सरकार संचालित एक बस लुढ़ककर खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार एक निजी स्कूल के दो छात्रों और बस के चालक नरेश की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घायलों को यहां स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी चेल्सिया के छात्र हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में यात्रा कर रहे थे। यह दुर्घटना लोअर खलिनी में हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि मुख्य रूप से सड़क संकरी होने और लोहे के बैरियर न होने के कारण यह दुर्घटना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय विधायक और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। वे लोग यात्रियों की सुरक्षा के लिए सरकार पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे और क्षेत्र में पार्किं ग सुनिश्चित कराने के लिए कह रहे थे। मंत्री घटनास्थल से तुरंत चले गए।

भीड़ ने सड़क के किनारे खड़े लगभग 20 वाहनों की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

इससे लगभग एक पखवाड़े पहले भी कुल्लू जिले में यात्रियों से बुरी तरह भरी एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर 44 यात्रियों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 35 यात्रियों को गंभीर चोटें आई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493