शिमला में 3 श्रमिक जिंदा दफन

शिमला, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बाहरी हिस्से में एक मकान की नींव खोदते समय शनिवार को तीन श्रमिक जिंदा दफन हो गए।

शिमला, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बाहरी हिस्से में एक मकान की नींव खोदते समय शनिवार को तीन श्रमिक जिंदा दफन हो गए।

सहायक पुलिस अधीक्षक भजन नेगी ने आईएएनएस से कहा कि श्रमिक जिस समय काम कर रहे थे, उसी समय एक दीवार उनके ऊपर आ गिरी।

नेगी ने कहा कि मलबे से शवों को निकाल लिया गया है और मृतकों की पहचान अजय सहानी, अनिल सहानी और नीतेश सहानी के रूप में हुई है। सभी बिहार के हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493