चीन ने शनिवार को शियोंगन नवक्षेत्र स्थापित करने की घोषणा की थी। यह राजधानी बीजिंग से 100 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित एक नया आर्थिक क्षेत्र होगा, जो शियोंगशियान, रोंगचेंग और एनक्शिन तक फैला हुआ है।
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के हेबेई प्रॉविंशियल कमिटी के सचिव झाओ ने कहा, “नया इलाका शियोंगान की स्थापना बीजिंग-तियानजिन-हेबई क्षेत्र के समन्वित विकास को आगे बढ़ाने के लिए की गई है। यह क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण कदम है।”
dharmpath.com dharmpath