बिहार में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी।

मुजफ्फरपुर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, मिठनपुरा के शिवशंकर पथ मोहल्ला निवासी अतुल कुमार (34) बाजार से लौटकर अपने घर के सामने ही कुछ लोगों से बात कर रहे थे कि तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उन्हें निशाना बनाकर अत्याधुनिक हथियार से अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही अतुल की मौत हो गई।

मिठनपुरा के थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने हत्या से संबंधित सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

अतुल ठेकेदारी का काम करते थे। पुलिस सूत्रों ने आशंका जताते हुए कहा कि किसी निर्माण कार्य में (रंगदारी) जबरदस्ती पैसा वसूली से इनकार किए जाने पर ठेकेदार की हत्या की गई होगी। घटना के बाद से स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493