नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को झटका देते हुए इसके सांसद शेर सिंह यहां मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को झटका देते हुए इसके सांसद शेर सिंह यहां मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
पंजाब में फिरोजपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले घुबाया को औपचारिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील कुमार जाखड़ की मौजूदगी में पार्टी में शामिल कराया गया।
नेतृत्व के साथ करीब दो साल के तनावपूर्ण संबंधों के बाद घुबाया ने सोमवार को शिअद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था जबकि पार्टी ने दावा किया है कि ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के चलते उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया।
घुबाया के कांग्रेस में शामिल होने से पहले भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले और कीर्ति आजाद ने कांग्रेस का दामन थामा था।
उत्तर प्रदेश के बहराइच संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वालीं फुले दो मार्च को कांग्रेस में शामिल हुई थीं जबकि 2015 में भाजपा द्वारा निलंबित दरभंगा के सांसद आजाद 18 फरवरी को कांग्रेस में शामिल हुए।
संयोग से, घुबाया के बेटे दविंदर सिंह ने 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर फाजिल्का सीट से जीत हासिल की थी।
dharmpath.com dharmpath