शिलांग गए इंदौर के कपल के परिजनों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

इंदौर-ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की जा रही है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। रघुवंशी समाज ने भी इस मामले में इंदौर कमिश्नर दीपक सिंह को ज्ञापन सौंपा है।
राजा का शव 2 जून को मेघालय के चेरापूंजी के पास सोहरारिम की एक घाटी में मिला, जबकि उनकी पत्नी सोनम अब भी लापता हैं। उसे ढूंढने के लिए सर्च अभियान जारी है। दंपती पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में हनीमून मनाने गए थे। दोनों को आखिरी बार 23 मई को देखा गया था।

विपिन रघुवंशी ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है। यह पत्र आयुक्त कार्यालय में जमा किया गया है। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों हमारा समर्थन करें, ताकि राजा को न्याय और सोनम को तलाशने में मदद मिल सके। जिस तरह से मेघालय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, उससे हमें न्याय की उम्मीद नहीं है।

शिलांग से वापस आए भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि शिलांग में सब कुछ ठीक नहीं है। वहां कई संवेदनशील मामलों को दबाया जा रहा है। राजा के लापता होने के बाद होटल मैनेजर, पास की चाय दुकान वाला और एक स्थानीय गाइड संदेह के घेरे में हैं, लेकिन पुलिस ने उनसे ठीक से पूछताछ नहीं की।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493