शिलांग में हिसंक संघर्ष के बाद कर्फ्यू

शिलांग, 1 जून (आईएएनएस)। मेघालय की राजधानी शिलांग के कुछ हिस्सों में हिंसक झड़पों के बाद शुक्रवार को कर्फ्यू लगा दिया गया।

यह हिंसक झड़प शहर के मोटफ्रान क्षेत्र में पुलिस और उग्र भीड़ के बीच में हुई।

ईस्ट खासी हिल्स जिले के उपायुक्त पीटर एस. डखर ने कहा, “गुरुवार रात को हुई हिंसक झड़प के बाद लुमडिनगिरी पुलिस थाने और कैंटोनमेंट बीट हाउस के क्षेत्रों में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार सुबह चार बजे से कर्फ्यू लगाया गया है।”

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे लेकिन भीड़ को क्षेत्र से बाहर खदेड़ नहीं सके।

थेम एव मॉवलोंग (हरिजनों की गली) में रह रहे लोगों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर एक बस कंडक्टर से बदतमीजी करने के बाद यह झड़प शुरू हुई थी लेकिन रात के समय स्थिति तब हिंसक हो गई जब भीड़ ने थेम मावलोंग की ओर जाने का प्रयास किया और वहां तैनात पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया।

इस झड़प में एक पत्रकार और चार नागरिक घायल हो गए।

ईस्ट खासी हिल्स के जिला पुलिस प्रमुख डेविस मराक ने कहा, “हमने चार विभिन्न स्थानों मोटफ्रान, उमसोहसन, रयान्जाह और नोंगम्यान्सोंग इन चार स्थानों में शरारती तत्वों द्वारा चार वाहनों को आग लगाने के बाद पूरे शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी है।”

इस मामले में तीन पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पेट्रोल बम और अन्य धारदार हथियार बरामद किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493