शिलोंग लाजोंग का 6 खिलाड़ियों के साथ करार

शिलोंग, 29 अगस्त (आईएएनएस)। शिलोंग लाजोंग क्लब ने आई-लीग के नए सीजन की शुरुआत से पहले छह विदेशी खिलाड़ियों के साथ करार की घोषणा की है।

शिलोंग, 29 अगस्त (आईएएनएस)। शिलोंग लाजोंग क्लब ने आई-लीग के नए सीजन की शुरुआत से पहले छह विदेशी खिलाड़ियों के साथ करार की घोषणा की है।

आई-लीग के नए सीजन 2017-18 के लिए विदेशी खिलाड़ियों के साथ करार की संख्या में इजाफा हुआ है। अब क्लब छह विदेशी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकती है।

इन सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर के साथ ही लाजोंग क्लब ने आगामी सीजन के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करार पूरा कर लिया है। वह अब इससे अधिक विदेशी खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं कर सकता।

लाजोंग क्लब में शामिल होने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी इवोरी कोस्ट के अब्दुलाये कोफी हैं। इसके बाद क्लब ने लॉरेंस डोए, नाइजीरिया के डेनियल ओडाफिन, स्वीडन के साईहोउ सी.एच. जागने, यमन के एमान सलाब अल-हागरी और कोरिया गणराज्य के ओह जुहो के साथ करार किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493