शिल्पा शेट्टी ने लांच किया ‘वियान’ मोबाइल

मुंबई, 25 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बुधवार को गुरुपरब के मौके पर अपने बेटे के नाम पर मोबाइल फोन को लांच कर बेहद खुशी जताई है। इस मोबाइल का नाम शिल्पा शेट्टी के तीन साल के बेटे ‘वियान’ के नाम पर रखा गया है।

शिल्पा शेट्टी ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, “गुरुपूरब के शुभ दिन पर वियान मोबाइल को लांच करना काफी उत्साहित करने वाला था।” उन्होंने सभी को गुरु नानक जयंती की बाधाई भी दी।

शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ नए व्यापार की शुरुआत की है। इन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपने बेटे वियान की फोटो शेयर की।

शिल्पा शेट्टी इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) क्रिकेट टीम की सह-मालकिन हैं। इन्होंने 2009 में राज कुंद्रा के साथ शादी की थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493