भगवंत मान की सुखबीर व अन्य नेताओं को डोप टेस्ट की चुनौती

चंडीगढ़, 25 नवंबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) सांसद भगवंत मान ने अपने ऊपर लगे आरोपों का करारा जवाब देते हुए बुधवार को पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल व अन्य नेताओं को उनके साथ डोप टेस्ट कराने की चुनौती दी।

शिरोमणि अकाली दल ने आरोप लगाया था कि एक समारोह के दौरान भगवंत मान शराब पीकर आए थे।

अपने फेसबुक पेज पर अपलोड एक वीडियो में मान ने कहा, “सभी नेताओं (पंजाब) का डोप टेस्ट कराया जाए। इस डोप टेस्ट के लिए सबसे पहले मैं अपने रक्त का नमूना दूंगा। मैं आपको व अन्य नेताओं को भी डोप टेस्ट कराने का अनुरोध करता हूं।”

बादल व अन्य नेताओं को चुनौती देते हुए मान ने कहा, “आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि डोप टेस्ट के दौरान एक साल पहले किए गए नशे की भी पुष्टि होती है।”

मान ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर सुखबीर बादल पर मादक पदार्थो का सेवन करने के आरोप लगते रहे हैं।

मान ने कहा, “अपने को पाक-साफ बताने का यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। सोशल मीडिया पर लोग आपको सूखा अमली (पंजाबी में सूखा अमली का मतलब नशेड़ी) के नाम से बुलाते हैं। आपको अपना डोप टेस्ट करवाना चाहिए और उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करना चाहिए, ताकि आप पाक-साफ हो सकें।”

उल्लेखनीय है कि पंजाब में हाल के कुछ वर्षो से युवाओं द्वारा मादक पदार्थो के धड़ल्ले से सेवन के मामले आते रहे हैं, खासकर ग्रामीण युवाओं में।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493