शिवपुरी पुलिस ने MLA प्रीतम लोधी के बेटे की निकाली हेकड़ी, घटनास्थल तक परेड कराया

शिवपुरी-मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में राहगीरों को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उसकी हेकड़ी निकाल दी। 16 अप्रैल को हुए हादसे के बाद पुलिस ने न केवल आरोपी को थाने बुलाकर पूछताछ की बल्कि पैदल घटनास्थल तक ले जाकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कराई थी। इस दौरान उसकी थार गाड़ी पर लगे हूटर, काली फिल्म और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर जैसे नियम उल्लंघनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चालान भी किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के चलते मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक टकराव में बदलता दिख रहा है।

घटना करैरा थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे हुई थी। जब दिनेश लोधी तेज और लापरवाही से थार वाहन चलाते हुए राहगीरों को टक्कर मार बैठा था। हादसे में संजय परिहार, आशीष परिहार, अंशुल परिहार, सीता वर्मा और पूजा सोनी घायल हो गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामले में रविवार को पुलिस ने दिनेश लोधी को थाने बुलाया था। वहां उससे पूछताछ की गई और फिर एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ तथा टीआई विनोद छावई पुलिस बल के साथ उसे पैदल घटनास्थल तक लेकर पहुंचे। मौके पर घटना का मुआयना कराया गया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई। पुलिस की यह कार्रवाई इसलिए भी चर्चा में रही थी। ऐसा इसलिए क्योंकि आमतौर पर प्रभावशाली परिवारों से जुड़े मामलों में इस तरह की सख्ती पहली बाद देखने को मिली है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493