भोपाल, 2 सितंबर ,(आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पांच दिवसीय अमेरिका यात्रा पूरी कर शनिवार तीन सितंबर को स्वदेश लौट रहे हैं। राजधानी भोपाल के स्टेट हेंगर पर चौहान का भाजपा के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए 28 अगस्त से अमेरिका प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। चौहान अमेरिका से शनिवार को अपराह्न् 2.25 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। उसी दिन दिल्ली से तीन बजे रवाना होकर अपराह्न् 4़ 30 बजे भोपाल आएंगे।
भाजपा ने चौहान के स्टेट हेंगर पर ही भव्य स्वागत का फैसला लिया है। भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी के कार्यकर्ता चौहान का भव्य स्वागत करेंगे।
पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने चौहान की अमेरिका यात्रा को औद्योगिक विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया।
dharmpath.com dharmpath