शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा आज से उज्जैन में शुरू

उज्जैन, 14 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा शनिवार को उज्जैन से शुरू हो रही है। इस यात्रा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, भगवान महाकाल की पूजा अर्चना के साथ चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ होगा।

पहले चरण की यह यात्रा लगभग 300 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 11 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। यह यात्रा पहले दिन उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी।

तय कार्यक्रम के अनुसार, रविवार को यात्रा उज्जैन जिले के बड़नगर से शुरू होगी और विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए धार जिले के बदनावर विधानसभा क्षेत्र से होते हुए रतलाम जिले में पहुंचेगी। ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए यात्रा शाम को रतलाम पहुंचेगी।

भाजपा प्रदेश कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार, इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री भव्य रथ पर सवार होंगे। यह यात्रा राज्य के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों तक जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की एक-एक सभा होगी और कई रथ सभाएं भी होगी।

मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा 55 दिनों तक चलेगी। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री रथ और मंच सभाओं को मिलाकर लगभग 700 सभाओं को संबोधित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493