शिवराज के खिलाफ ताल ठोकेंगे दिग्विजय के भाई

laxman_singh_naidu_20040308भोपाल–मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।

लक्ष्मण सिंह ने चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ने का इरादा जताया है। उन्होंने कहा है अगर पार्टी ने उन्हें सीहोर जिले की किसी सीट से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला करती है तो वह चौहान को उनके विधानसभा क्षेत्र बुधनी में चुनौती देना चाहेंगे।

उन्होंने कहा, हाल में मैंने दो दिन बुधनी में बिताए। लोगों से बातचीत में मुझे पता चला है कि वे बदलाव चाहते हैं और चौहान की हार देखना चाहते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह राज्य कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं।

2003 से ही मध्य प्रदेश में बीजेपी का शासन है। राज्य की 230 सदस्यीय विधानसभा के सदस्यों को चुनने के लिए 25 नवंबर को चुनाव होंगे।

भाजपा में रह चुके लक्ष्मण सिंह इस साल फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पहले उन्होंने 2004 में कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे।

भाजपा के टिकट पर ही वह राजगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़े और जीत गए। हालांकि 2009 के चुनाव में वह अपनी इस सीट को बरकरार रखने में नाकाम रहे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493