शिवराज के साले को याद हैं 150 गांव के नाम

भोपाल, 4 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी को वारा सिवनी विधानसभा क्षेत्र के डेढ़ सौ गांव के नाम कंठस्थ याद हैं और सभी गांव के नाम एक बार में सुना देते हैं।

मसानी रविवार को कांग्रेस दफ्तर पहुंचे और बालाघाट जिले के वारा सिवनी विधानसभा क्षेत्र के 150 गांव के नाम एक बार में सुना डाले। मसानी शनिवार को ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वह वारा सिवनी से चुनाव लड़ने के प्रबल दावेदार हैं। वह रविवार को प्रदेश पार्टी दफ्तर पहुंचे।

मसानी ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि ऐसा कोई नेता नहीं होगा जिसे अपने क्षेत्र के 150 गांव के नाम याद हों। मसानी ने अपनी बात कहते हुए गांव के नाम सुनाना शुरू कर दिया। उन्होंने एक बार में सभी गांव के नाम सुना डाले। वहां कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे जो उनका चेहरा देखते रह गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493