शिवराज ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई

भोपाल, 6 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई मंत्रियों ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने अपने संदेश में कहा है कि रक्षाबंधन के पावन त्योहार पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति के आदर्श मूल्यों का प्रतीक पर्व है। यह बहनों के मान-सम्मान और भाइयों के सुदीर्घ जीवन की मंगल कामना से जुड़ा है।

चौहान ने रक्षाबंधन का त्योहार पारंपरिक गरिमा के साथ बहनों-बेटियों की रक्षा, सम्मान करने और प्रदेश को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ मनाने की अपील की है।

खनिज साधन मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय संस्ति के आदर्श मूल्यों एवं भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन बहनों के मान-सम्मान की सुरक्षा और भाइयों के सुदीर्घ जीवन की मंगल-कामना का त्योहार है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि रक्षाबंधन के त्योहार को हषरेल्लास और भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाएं।

जनसंपर्क, जल-संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन पर्व की अपनी अलग गरिमा है। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के पावन स्नेह एवं समर्पित रिश्ते का परिचायक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493