शिवराज ने प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

भोपाल, 17 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए रविवार को लोकार्पित होने वाले सरदार सरोवर बांध को दोनों राज्यों गुजरात व मध्य प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा है कि इससे दोनों राज्यों में कृषि उत्पादन में इजाफा होगा।

चौहान ने मोदी के स्वस्थ, यशस्वी और दीर्घायु जीवन की कामना की।

उन्होंने कहा कि वर्षो बाद भारत को सशक्त नेतृत्व मिला है। उनके दूरदर्शी और चमत्कारिक नेतृत्व में राष्ट्र समग्र विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके मार्गदर्शन में भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ा है।

चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पूरा करने को मध्य प्रदेश पूरी तरह प्रतिबद्घ है।

चौहान ने रविवार को ट्वीट कर सरदार सरोवर बांध के लोकार्पण के मौके पर गुजरात और वहां के मुख्यमंत्री विजय रूपानी को बधाई देते हुए कहा कि इस परियोजना से लाखों किसानों को लाभ होगा। यह परियोजना दोनों राज्यों के कठोर परिश्रम से पूरी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493