शिवराज ने भोपाल जेल का जायजा लिया

भोपाल, 2 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के केंद्रीय जेल से प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के विचाराधीन कैदियों के भागने की घटना के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जेल व्यवस्था का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री चौहान सुबह लगभग 11 बजे सेंट्रल जेल पहुंचे और वहां की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की व्यवस्था सु²ढ़ और चाक-चौबंद करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने जेल की व्यवस्था की गहन समीक्षा करने का भी निर्देश दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान के साथ मुख्य सचिव बी़ पी़ सिंह, पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला और पुलिस महानिदेशक (जेल) संजय चौधरी भी थे।

ज्ञात हो कि दिवाली की रात सिमी के आठ विचाराधीन कैदी जेल प्रहरी रमाशंकर यादव की गला रेंतकर हत्या करने के बाद फरार हो गए थे। फरार होने के आठ घंटे बाद ही सभी आठों को शहर से कुछ किलोमीटर दूर पुलिस के संयुक्त दल ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493