भोपाल, 12 अगस्त(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने पत्नी साधना सिह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी लघु फिल्म ‘जीते हैं’ देखी।
इस लघु फिल्म में मोदी की सफलता को दिखाया गया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने लघु फिल्म देखने के बाद कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन साधारण से असाधारण बना। फिल्म में उनके जीवन के प्रसंगों को प्रभावी तरीके से दिखाया गया है। ‘उज्जवला’ जैसी योजना संभवत: प्रधानमंत्री के बाल्यकाल के अहसासों पर आधारित है। फिल्म सीखने और समझने की शिक्षा देती है।”
इस अवसर पर सहकारिता राज्यमंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद राकेश सिह एवं अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित हुए।
dharmpath.com dharmpath