शिवराज शुक्रवार को गाजीपुर तो योगी वाराणसी व अंबेडकरनगर में

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन मार्च को उप्र के पूर्वाचल में शुक्रवार को गाजीपुर की जखनियां विधानसभा, जंगीपुर विधानसभा और चंदौली की चकिया विधानसभा में जनसभाएं करेंगे।

वहीं दूसरी ओर भाजपा के स्टार प्रचारक एवं सांसद महंत योगी आदित्यनाथ अपनी मैराथन जनसभाओं के क्रम में शुक्रवार को चंदौली की सैय्यदराजा विधानसभा, वाराणसी सेवापुरी विधानसभा, पिंड्रा विधानसभा के बाद दोपहर में अंबेडकरनगर की आलापुर विधानसभा में जनसभा के दौरान विपक्षियों पर हमला बोलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493