शिवराज सरकार के 13 मंत्री चुनाव हारे

भोपाल, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के सामने आए नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी की सत्ता से दूरी बना दी है। कांग्रेस बहुमत के करीब है, भाजपा को इस चुनाव में 55 से ज्यादा सीटों का नुकसान हुआ है। राज्य सरकार के 13 मंत्री भी चुनाव हार गए हैं।

राज्य के विधानसभा चुनाव के नतीजे बुधवार की अलसुबह (लगभग चार बजे) आए। विधानसभा के नतीजों में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है, मगर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस को 230 में से 114 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस और भाजपा देानों ही दलों के कई बड़े नामों को हार का सामना करना पड़ा है।

भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे शिवराज सरकार के 13 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। हारने वाले मंत्रियों मे अंतर सिह आर्य (सोंवा), ओम प्रकाशोुर्वे (डिडौरी), ललिता यादव (छतरपुर), दीपक जोशी (हटपिपलिया), जयभान सिह पावैया (ग्वालियर), नारायण सिह कुशवाहा (ग्वालियर, दक्षिण), रुस्तम सिह (मुरैना), उमा शंकर गुप्ता भोपाल (भोपाल दक्षिण पश्चिम), अर्चना चिटनिस (बुरहानपुर), शरद जैन (जबलपुर), जयंत मलैया ( दमोह), बालष्ण पाटीदार ( खरगोन), लाल सिह आर्य ( भिंड) शामिल हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493