‘शिवाय’ के लिए कंफर्ट जोन से बाहर निकला : मिथुन

मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। संगीतकार-गायक मिथुन का कहना है कि वह अजय देवगन के निर्देशन की आगामी फिल्म ‘शिवाय’ के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर आए हैं।

मिथुन ने अपने गायक दोस्त गजेंद्र वर्मा के नए एकल गीत ‘तेरा ही रहूं’ के लांच पर बातचीत की।

उन्होंने कहा, “मैं इसके (शिवाय) लिए बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि मैं इसके लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकला हूं..वर्ना तो लोग जानते हैं कि अगर एक लव सान्ग या बैलड या पियानो वाला गाना है, तो यह मिथुन का गाना होगा। मैंने इस छवि से बाहर निकलने की कोशिश की है, इसलिए मैं इसे लेकर उत्साहित हूं।”

उन्होंने अपने दोस्त गजेंद्र के गाने ‘तेरा ही रहूं’ का लांच किया। दोनों पूर्व में ‘यारियां’ फिल्म के ‘बारिश’ गाने पर साथ काम कर चुके हैं।

मिथुन ने ‘आशिकी 2’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत का फिल्मफेयर अवार्ड जीता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493