शिवा ने एशियन ल्यूग चैम्पियनशिप में जीता रजत

नागानो (जापान), 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। शीतकालीन खेलों में भारत के सबसे बड़े स्टार खिलाड़ी शिवा केशवन ने रविवार को 18वें एशियन ल्यूग चैम्पियनशिप में रजत पदक पर कब्जा जमाया।

इस स्पर्धा की दो हीट में एशियन एथलीटों के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया। हालांकि, पहली हीट में शिवा ने 2/10 से बढ़त बनाई थी, लेकिन दूसरी हीट में हुई हल्की सी चूक ने उन्हें स्वर्ण पदक हासिल करने से महरूम कर दिया।

इस टूर्नामेंट में मौजूदा विजेता और जापान के हिदेनरी कानायामा स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि दक्षिण कोरिया के किम डोंग हेयोन ने कांस्य पद पर कब्जा जमाया।

अगले साल होने वाले ओलंपिक में शामिल होने को लेकर आशावादी शिवा ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “मैं एक और पदक हासिल कर खुश हूं। यह साल आर्थिक रूप में मेरे लिए काफी मुश्किल रहा और मुझे गर्व हगै कि इसके बावजूद मैं भारत को झंडे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शीतकालीन खेलों में फहराने में सफल रहा।”

शिवा ने कहा, “मुझे स्वर्ण पदक की आशा थी, लेकिन मेरे पास अब भी दो साल बाकी हैं। मुझे आशा है कि अब तक जिस तरह का समर्थन मुझे मिलता रहा है, वह आगे भी जारी रहेगा।”

शिवा अपने इस सत्र को बाकी बचे तीन विश्व कप टूर्नामेंटों में जारी रखेंगे। यह सभी टूर्नामेंट जर्मनी में होने हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493