मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अनिल कपूर को लोकप्रिय टेलीविजन रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सेट पर एनिमेटिड किरदार शिव ने चौंका दिया।
अभिनेता अनिल कपूर रियलिटी शो पर अपने धारावाहिक ’24 : सीजन 2′ का प्रचार करने के लिए पहुंचे थे।
सेट से एक सूत्र ने बताया, “ऐसा लगा कि अनिल और शिव ने अच्छा समय बिताया। अनिल ने अपनी बचपन की यादें साझा की।”
‘शिवा’ टेलीविजन चैनल निकलोडियन पर प्रसारित होता है। यह एक सुपरकिड की कहानी है, जो साहसी है और समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है।
अनिल ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के ग्रैंड फिनाले में दिखाई देंगे। इसका प्रसारण कलर्स पर शनिवार को होगा।
dharmpath.com dharmpath