साकिब घर में नया मेहमान!

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता साकिब सलीम इस ईद पर तीन वर्षीय लैब्राडोर र्रिटीवर अपने घर लाए। इसका नाम स्ट्रीक रखा गया है।

उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार नए मेहमान के घर आने से बेहद खुश हैं।

अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई कुत्तों के बेहद शौकीन हैं। उन्होंने ‘स्ट्रीक’ को अपने दोस्त से लिया है।

साकिब ने बताया, “लोग कहते हैं कि व्यक्ति का सबसे अच्छा दोस्त कुत्ता होता है। स्ट्रीक और मैं एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि मेरा पूरा परिवार उसके आने से उत्साहित है। हम सबमें उसका ध्यान खींचने की होड़ लगी रहती है।”

साकिब (28) आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ में एक क्रिकेटर के रूप में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493